Posts
जियो ज़िन्दगी मज़े के साथ
- Get link
- X
- Other Apps
बादाम खाने से उतनी अक्ल नहीं आती , जितनी धोखा खाने से आती है। ह्हहा वाकई ...ज़िन्दगी आपको जब कुछ सबक दे तो उसे गौर से सुनिए क्यूँ की अक्सर अनसुनी बातें ही काम की होती हैं..... और ना सुन कर हम हमारा नुकसान कर जाते हैं ..... दर असल हमारी आदत हो गयी है हम खुद को जाने क्यूँ बोहोत स्मार्ट समझते हैं जेसे हमे सब मालूम है ..... लेकिन साहब ये ज़िन्दगी है और यहाँ कब कौनसी बात कहाँ और केसी करवट ले मालूम नहीं .... इस लिए चेलेंजेज़ के लिए तो हमेशा रेडी रहिये मगर ज़रा सोच समझ कर..... ज़रा सा फायेदा देख कर उतावले होना भी तो सही नहीं .... वो कहते हैं ना पानी ठंडा देख कर छलांग लगा देना अक्लमंदी नहीं उसकी गहराई भी मालूम करना लाज़मी है ... वरना आप डूब भी सकते हैं ..... हर पल जो भी गुज़रे उसे सीख कर समझ कर अपनी एक्सपीरियंस की पोटली में डाल लीजिये या फिर तजुर्बे कार लोगों की महफ़िल में भी वक़्त गुज़ारिये .....और आप खुद महसूस करेंगे की आपको इस से बहुत फायेदा होगा ... आप जितना ज़िन्दगी में तजुर्बा हासिल करते जाते हैं उतना ही ज़िन्दगी आपको अपने खट्टे मीठे तीखे फ्लेवर्स में से हर जायेका चखाती चलती है ....
मंजिल का रुख
- Get link
- X
- Other Apps
आत्मविश्वास को बढ़ाता है.... खुद से बात किये हुए अक्सर कई दिन गुज़र जाते हैं .. और जब याद आता है तो अंदर से एक नाराज़गी जन्म लेती है.. के अब क्यूँ ख्वाहिश हुई बात की जब बात का इरादा ही नहीं है तो क्यूँ आकर बैठ जाते हो .. लेकिन ये एक हकीक़त है के जब भी हमारे साथ कुछ बहुत अच्छा या थोडा बुरा सा कुछ होता है तो हम खुद से बातें करने ... शिकायतें करने या दिल हल्का करने पहुँच जाते हैं .. बिना ये सोचे कि इस काम को करने से पहले भी क्या खुद से मशवरा किया था ... नहीं तब तो बस यहाँ वहां की सुनी बजाहिर देखा और कर दिया ... लेकिन अब सोचना पड़ रहा है .... किसी ने क्या खूब कहा है .... करने से पहले सोचना ज्यादा सही होता है और अपने अन्दर की उस खालिस आवाज़ सुन कर फैसला करना भी फायदेमंद होता है .... तो बस अब आपका कुछ काम करने का दिल हो या फिर कोई फैसला लेना हो तो जल्द बाज़ी मत करना .. खुद से बात करना सोचना समझना और अपने आप को अन्दर से मज़बूत रखना हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है ....और तब आप जो भी फैसला करते हैं वो अक्सर सही होता है ... पहले अपने आप से मुहब्बत कीजिये भरोसा कीजिये और फिर दुनिया की तरफ अ...
एक तेरे ना होने से
- Get link
- X
- Other Apps
एक तेरे ना होने से .... एक तेरे ना होने से कहीं भी मुझको चैन नहीं ज़हन को मेरे तस्कीन नहीं कही दिल में खलिश है बाक़ी कहीं तेरी आवाज़ का शैबा कहीं तेरे अंदाज़ की प्यासी टुकड़ा टुकड़ा तुझको ढूँढूं खैरा खैरा तुझको पाऊं क़तरा क़तरा तुझ में खो कर केसे अपनी मंजिल पाऊं जागूं तुझमे तुझ में सौउं तेरे लम्स के एहसासों में लम्हा लम्हा केसे रोऊँ मेरी आँखें जेसे सावन मुत्लाशी सी बरसी जाएं फिर भी तुझ को तुझ से मांगूं दुआ ये मेरी सूनी जाए चल अब बांध पोटली राह पे अपनी फिर मुढ़ जाऊं नैना मेरे तुझको पालें फिर इनमे वो दीप जलाऊं एक तेरे ना होने से कहीं भी मुझको चैन नहीं ...... जेबा ......
अफसाना दानिश्कदा دانش کدہ
- Get link
- X
- Other Apps
افسانہ دانش کدہ ہماری قوم کے سپہ سالار ہیں یہ طالبِ علم...... اور ہمارا فرض ہے کہ ہم انکے ہنر مزید نکھاریں ، ان کے درمیاں دہکتی علم کی آگ کو ہوادیں.....حوصلہ دیں..... اور ان کی راہنمائی کریں تاکہ زندگی کی تلخ ہوائیں ان کی جلتی ہوئی اس آگ کو بجھا نہ سکیں.....ہمیں چاہیے جن طلبہ میں صلاحیت، قابلیت اور جذبہ ہے ، ہم قدم قدم پر ان کے لیے چراغ روشن کریں۔ پروفیسر پرویز کی اس پُراعتماد تقریر نے جلسہ ہال کو تالیوں کی گونج سے پُر کردیا۔ طلبہ اپنے شعبہ کے اس استاد کی ایسی مؤثر تقریر پر قربان ہوئے جارہے تھے۔ استاد کی ایسی انقلابی تقریریں اکثر و بیشتر طلبہ کے ذہن کو متاثر کرتی ہیں اور انہیں اپنے کامیاب مستقبل کی جانب راغب کرتی ہیں ۔ماحول میں خوشی اور مسرتوں کی آگہی تھی...... آج کالج میں ابتدائی تقریب کا روز تھا کہ جہاں نئے سیشن کے آغاز کے ساتھ آج ہی طلبہ کی ایک دوسرے سے اول اول ملاقات کا بھی خوبصورت موقع تھا۔ اس تقریب کے لیے جلسہ گاہ کوخوشنما پھولوں اور مختلف رنگوں کے پردوں سے آراستہ کیا گیا تھا، ماحول خوشنما تھا، نوجوان چہروں پر مسرتوں کی کلیاں تھیں اور اتنے بڑے کالج ...
Lovely day
- Get link
- X
- Other Apps
भोली सूरत वाला एक बच्चा बहुत दिनों से कुछ चुप चुप था मैने पास बैठ कर उसके घुंगराले बालों में उंगलियां फेरते हुए पूछा के हो गया यारा सुस्त सा था मेरी गोद में सर रख कर आहिस्ता से बोला थक गया क्यूँ ऐसा क्या किया तुम नहीं समझोगी रहने दो .......और ये कह कर उसने आँखें मूँद लीं में उसे बगौर उसे देखती रही शादी से पहले ये नौजवान लड़का कितना बड़ा और समझदार लगता था और फिर कब दो प्यारी प्यारी सी बेटियों का पापा बन कर भी छोटा बच्चा सा बन जाता है ...... और जब आवाज़ आती है किसी कमरे से पापा कहाँ हो आप तो ये पापा बन जाता है में मुन्तजिर हूँ अपने शोहर के दीदार की लेकिन अब या तो बच्चा है या पापा और पल दो पल का महबूब भी डॉ zaiba ज़ीनत....... بھولی صورت والا ایک بچہ بہت دنوں سے کچھ چپ چپ تھا میں نے پاس بیٹھ کر اسکے گھنگرالے بالوں میں انگلیاں پھرتے ہوئے پوچھا کے ہو گیا یارا سست سا تھا میری گودی میں سر رکھ کر آھستہ سے بولا تھک گیا کیوں ایسا کیا کیا تم نہی سمجھوگی رہنے دو ....اور یہ کہ کر اسنے آنکھیں موند لیں میں اسے بغور دیکھتی رہی شادی سے پہلے یہ نوجوان لڑکا کتنا بڑا...
Highway
- Get link
- X
- Other Apps
अक्सर एक राय हम हाईवे के लिए यूँ ही बना लेते हैं ....की वहां ड्राइव करने वाले ट्रक ड्राइवर्स नशे में रहते हैं... बात बात पर बहस करते हैं साइड नहीं देते और तो और बेहद खराब ड्राइविंग करते हैं ..... लेकिन जनाब अब ज़रा कान खोल कर और दिमाग कंसंट्रेट कर सुनिए हकीक़त क्या है ..... ट्रक ड्राइवर्स अपने अपनों से कई कई महीनो दूर सिर्फ सड़कों के हमराही बने चलते रहते हैं .... सिर्फ हमारे लिए देश दुनिया का सामान इधर से उधर आते जाते लेजाते ... शायद ज़िन्दगी का नाम ही उनके लिए सफ़र होता है ... ब ेटे का बर्थडे हो या नन्ही गुडिया का पहला दिन स्कूल का माँ की खराब तबियत हो या पत्नी का करवा चौथ का इंतज़ार कुछ भी हो ये वहां नहीं ... बल्कि आपके लिए सफ़र पर होते हैं .. अपने गम को पीते और ज़रूरतों के लिए जीते ... ऐसे में कभी कभी गुस्सा भी होते हैं नींद से भर भी जाते हैं थकन से चूर बस कुछ पैसों के लिए ताकि जिनसे दूर हैं उनके पास वो आजाये जो ज़िन्दगी के लिए लाज़मी है .... है ना .. तो प्लीज् अब उन बेशुमार हाईवे ट्रक ड्राइवर्स की इज्ज़त कीजिये और हाँ जब मिलें तो एक मुस्कराहट ज़रूर शेयर कीजिए ..... zaiba